इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में सेंट आर्नोल्ड स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक रिक्शा के पलटने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमे रिक्शा का चालक शराब के नशे में था। घटना के समय रिक्शे का एक पहिया रोड डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए हैं, जो यह पुष्टि करते हैं कि रिक्शा चालक की असावधानी की वजह से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में कुछ बच्चे घायल हो गए, और एक 11वीं कक्षा का छात्र हर्षित सितोल ने इलाज के दौरान दम तोड़ गया। तिलक नगर पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
