तुकोगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर विवाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर विवाद की घटना घटित हुई है ,फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और इसी के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

– पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक गोगा नवमी का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान वहां पर धार से प्रमोद नामक व्यक्ति आए हुए थे और सामने ही रहने वाले कुछ लोगों से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया , इसके बाद उन युवकों ने प्रमोद की जमकर पिटाई कर दी, यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सीसीटीवी कैमरे में भी देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाश धार से आए हुए व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने इस पूरे मामले में दो नाबालिक और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version