- इंदौर के मल्हारगंज, तेजाजी नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में चोरी, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही।
इंदौर। ताला-चाबी बनाने की आड़ में सिकलीगर रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर से सोना-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए हैं। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित आकाश नगर में आरोपित की तलाश की जा रही है।
घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुरी कालोनी की है। रिटायर्ड बैंक मैनेजर अहमद हसन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। सिकलीगर ताला-चाबी बनाने के लिए कालोनी में घूम रहा था। हसन ने स्कूटर की चाबी बनाने के लिए कहा। आरोपित ने अलमारी की चाबी मंगवाई और कहा कि उससे नाप लेना पड़ेगी। आरोपित ने अलमारी की चाबी को काट दिया। बाद में अलमारी की नई चाबी बनाई और कहा कि अभी खोलना मत। तेल डालकर कुछ देर रखना जरूरी है। सिकलीगर के जाने के बाद हसन ने अलमारी खोली तो उसमें रखे जेवर गायब थे।
