डॉक्टर से लूट बदमाश मोबाइल छीनकर फरार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के प्रभारी डॉक्टर के साथ लूट की घटना हुई है। बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। सदर बाजार थाने में फरियादी डॉ. भारत वाजपेयी की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉ. वाजपेयी जिला अस्पताल में कार्यरत हैं और पोस्टमार्टम करने का रिकॉर्ड उनके नाम है। बीती रात गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास वीआईपी रोड पर यह वारदात हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल और इयर फोन झपट लिया और भाग निकले।

Exit mobile version