इंदौर में 30 से अधिक संस्थान पर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली के कोचिंग संस्थान में बेसमेंट में पानी भर जाने से कई छात्रों की मौत की घटना के बाद इंदौर में कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई लगातार जारी है जहां अब तक करीब 30 से अधिक संस्थान पर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर कार्रवाई हुई है वही कोचिंग संस्थानों के साथ ही अब व्यापारिक क्षेत्र के अमानत भावनाओं पर भी कलेक्टर के आर्डर पर कार्रवाई हो रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज बताया कि शहर के प्रमुख बाजार जैसे दवा बाजार, जेल रोड, जवाहर मार्ग, राजवाड़ा क्षेत्र, विजय नगर सहित ऐसे तमाम क्षेत्र जहां अमानत तरीके से भवन तने हुए हैं और पानी की निकासी नहीं है, फायर सेफ्टी उपक्रम नहीं है ऐसे भवनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version