डॉक्टर के नाम से सोने की चेन ठगी ज्वेलर से कहा, कर्मचारी के साथ चेन भेज दो

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सराफा बाजार स्थित श्रीजी ज्वेलर्स द्वारा ठगी का एक मामला दर्ज करवाया गया है । ज्वेलर्स पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सोने की चेन मंगवाई और लेकर फरार हो गया । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है । यह पर सराफा क्षेत्र में स्थित श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक ने शिकायत दर्ज करवाई की उनकी दुकान पर फोन आया जिसमे बताया गया की अर्पण नर्सिंग होम से बोल रहा हूं और एक सोने की चेन मंगवाई उनका यह से एक लड़का चेन लेकर अस्पताल पहुंचा तो एक व्यक्ति चेन और बिल लेकर बोला की डाक्टर साहब से पैसे लेकर दे रहे है । कुछ देर तक जब चेन लेने वाला वापस नही आया तो मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई । पूछताछ में पता चला की चेन अस्पताल में किसी डाक्टर ने नही मंगवाई थी ।

Exit mobile version