इंदौर के एमजी रोड पुलिस ने एकछात्रा की शिकायत पर एक युवक और युवती के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है आरोप है कि आरोपियों ने उसके निजी अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे इस मामले से जुड़े एक लड़के ने कुछ माह पहले खुदकुशी भी की है
एमजी रोड पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम प्रथम जैन और काम्या है सागर की रहने वाली लड़की जो इंदौर में पढ़ाई करती है उसकी शिकायत पर मामले में प्रकरण दर्ज हुआ है उसने सप्रमाण पुलिस को शिकायत की थी शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की गई है वही मामले में पूर्व में प्रतीक नामक लड़के ने खुदकुशी भी की है
