ट्रेन की आवाज नहीं आई, चपेट में आने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेंद्र नगर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह खेत में कीटनाशक छिड़ककर शुक्रवार शाम को घर लौट रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय राजा पिता सुरेश निवासी बिजलपुर है। वह रात 9 बजे पटरी पारी कर रहा था। उसे ट्रेन की आवाज नहीं आई। इसी के चलते वह चपेट में आ गया।

Exit mobile version