परीक्षा देकर लौट रहे 23 वर्षीय छात्र राहुल फरकले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राहुल इंदौर में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। खंडवा जिले का रहने वाला था। वो कोठारी कॉलेज में पढ़ता था। उसकी परीक्षा चल रही है। सेंटर महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज आया था। सुबह करीब 9.30 बजे एग्जाम सेंटर से परीक्षा देकर लौट रहा था। एक्टिवा पर राहुल सहित उसके दो अन्य दोस्त भी सवार थे। एक कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना में तीनों युवक घायल हो गए। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वो आईसीयू में भर्ती है।
