ट्रक ड्राइवर को चाकू मारा:लूटने के लिए घुसा था, चोइथराम मंडी के सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चोइथराम मंडी में मंगलवार तड़के ट्रक में चोरी करने घुसे एक चोर ने ड्राइवर और उसके साथी को चाकू मारकर घायल कर दिया। यहां सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ कर राजेन्द्र नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने ड्राइवर और उसके साथी का मेडिकल परीक्षण कराया है। राजेन्द्र नगर थाने पर चेतन सेन मंगलवार सुबह पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार खुमान सिंह (62) पुत्र यदुनाथ सिंह निवासी भीकनगांव खरगोन और लालसिंह (36) पुत्र दरबार आलू प्याज से भरा हुआ ट्रक लेकर यहां आए थे। रात करीब 3 बजे एक युवक चोरी करने के नीयत से ट्रक में चढ़ा था। ट्रक में सोए हुए लालसिंह की नींद खुल गई। उसने चोर को पकड़ लिया। झगड़े में चोर ने लालसिंह को चाकू मार दिया। उसकी आवाज सुनकर खुमानसिंह पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। यहां पर चिल्लाने की आवाज पर गार्ड पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। जिसे राजेन्द्र नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

TAGGED:
Exit mobile version