साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार, 2 अक्टूबर यानी कल लगने वाला है. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 09.12 बजे शुरू होगा. सूर्य ग्रहण का मध्य काल रात्रि 12.15 बजे होगा. जबकि सूर्य ग्रहण का समापन 3 अक्टूबर की रात 03.17 बजे होगा.
शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लागू हो जाता है. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है. इस दिन न तो मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और न ही पूजा-पाठ आदि में कोई विघ्न होगा. आपके दैनिक कार्यों में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी.
