- शादी का झांसा देकर छात्रा से संबंध बनाता रहा, बाद में शादी से मना कर दिया।
इंदौर। स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बाणगंगा पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपित छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।
बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने मुख्य आरोपित विवेक पांडे के साथ तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। विवेक ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से नजदीकी बढ़ा ली और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में वह शादी से मुकर गया। पुलिस में शिकायत करने पर उसने छात्रा को धमकी भी दी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
