शुजालपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान आमजनों से की यातायात के नियमों का पालन करने की अपील

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शाजापुर जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश अनुसार शुजालपुर विधानसभा के सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अकोदिया नाका चौराहे पर हुएं इस आयोजन में पुलिस के जवानों ने हाथ में तख्तियां लेकर शहरवासियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। हम अपने दर्शकों को बता दे कि जिस तरह है लगातार सड़क दुघर्टनाएं हो रहीं है उससे बहुत सी जनहानि होने की संभावनाएं बढ़ रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा भी मोटर व्हीकल एक्ट में सख्त कानून लागू करने के बाद वाहन चालकों को भारी आर्थिक और न्यायिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है। इसके मद्देनजर शुजालपुर पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों को सीमित गति में वाहन चलाने,शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की समझाईश देते हुए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Exit mobile version