टक्कर मारी बोलकर लूटने वाला गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर |टक्कर मारने का बहाना बनाकर लोगों से पैसे लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। उसके साथी भाग निकला। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार व्यापारी संजय बुधोलिया निवासी सुदामा नगर की शिकायत पर आदिल (24) पिता शकिल शेख निवासी कोहिनूर कॉलोनी और रहमान निवासी आजाद नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को दोपहर में एबी रोड पर दोनों आरोपी संजय से बोले तुमने हमारे साथी को घायल किया है। 10,000 रुपए दो। तभी पुलिस वहां आ गई और आदिल को पकड़ लिया।

Exit mobile version