डेयरी संचालक पर दर्ज हुआ रेप केस :रेस्टोरेंट डालने की बात पर शादीशुदा महिला से बढ़ाई थी दोस्ती

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने एक डेयरी संचालक पर रेप का केस दर्ज किया है। ज्यादती की शिकायत करने वाली महिला शादीशुदा है। उसे रेस्टोरेंट किराये पर देने की बात पर डेयरी संचालक ने दोस्ती बढ़ाई ओर फिर दोस्त की होटल में ले जाकर रेप किया। इधर संचालक ने भी महिला के मैसेज पुलिस को बताए। जिसमें वह रूपए की मांग कर रही थी। महिला ने भी पुलिस शिकायत में यह बात बताई है कि उसने जरूरत को लेकर डेयरी संचालक से रूपए मांगे थे। विजयनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक शादीशुदा महिला ने सत्य प्रकाश सिंह गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। वही स्कीम नंबर 74 में अमृत दूध डेयरी के नाम से दुकान का संचालन करते है। महिला के मुताबिक स्कूल के बच्चो का बस स्टॉप होने के साथ वहां दूध लेने जाने के दौरान पीड़िता की पहचान हुई। दिसबंर 2023 में सत्यप्रकाश चौहान का पीड़िता के पास कॉल आया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक होस्टल लेना है। इसके बाद सत्यप्रकाश चौहान ने कहां कि उनका एक रेस्टोरेट खाली पड़ा है। जिसे किराये पर देना है। पीड़िता ने रेस्टोरेट देखने के बाद कहां कि उसे भी रेस्टोरेट लेना है। लेकिन उसके पास इन्वेस्टमेंट नही है। इसके बाद सत्यप्रकाश ने कहां कि वह रेस्टारेट चलाकर रूपए दे दे। जिसमें वह कम्प्लीट करने का कहने लगे। इसे लेकर कई बार बात होती रही। 13 मार्च 2024 को वह रेस्टोरेंट को लेकर बात करने के लिये दोस्त की होटल हालिडे ले गए। यहां उन्होंने सामान देखने की बात की। यहां कमरे में ले जाने के बाद जबदस्ती करने लगे। तब सत्य प्रकाश से कहां कि यह सब ठीक नही हुआ है। वह पुलिस में कम्प्लेन करेगी। जिसमें सत्यप्रकाश ने कहां कि बिजनेस फील्ड में यह सब चलता है। इसके बाद सत्य प्रकाश ने कहां कि उसे किसी तरह की तकलीफ नही आने देगा। हमेशा साथ खड़े रहेगा। अभी जो कुछ हुआ है। उसके बारे में किसी से बात नही करे। इसके बाद सत्यप्रकाश से बात नही हुई। बाद में पीड़िता को रूपए की जरूरत पड़ी। उन्होंने सत्यप्रकाश वाट्सएप पर मैसेज किया। इस मैसेज को लेकर सत्यप्रकाश ने कई लोगो को जानकारी दी। जिसमें उसकी बदनामी हुई। बाद में पीड़िता ने थाने आकर मामले में शिकायत कर दी।

Exit mobile version