जूलरी शाप खोलते ही 68 अंगूठियां चुरा ले गया बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • थाने में पूछताछ की तो आरोपित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया, पुलिसकर्मी ने फिर उसका पीछा कर पकड़ा।
  • एक सफाईकर्मी की तलाश है जिसने अंगूठियां खरीदी है।
    आरोपित के पास से 34 अंगूठिया बरामद कर ली गई हैं।
    पकड़े जाने के बाद पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की।

इंदौर। शराब, गांजा और सुलेशन (पंचर बनाने वाला केमिकल) का नशा करने वाला बदमाश जूलरी शाप से 68 अंगूठियां चुरा कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ की तो आरोपित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने 34 अंगूठी तो जब्त कर ली है। एक सफाईकर्मी की तलाश है जिसने अंगूठियां खरीदी है।

घटना चंदननगर थाना क्षेत्र स्थित दामोदरनगर (नाकेवाला रोड) की है। निलेश मोहनलाल सोनी की दामोदर नगर में विजय ज्वेलर्स के नाम से सोना-चांदी के नाम से दुकान है। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुई है। नीलेश की मां सरोज ने दुकान खोली और साफ सफाई में लग गई। दुकान में बने मंदिर में दीपक लगाने के दौरान एक बदमाश दराज से बाक्स चुराकर ले गया जिसमें 68 अंगूठियां रखी थी।पुलिस ने रात में चोरी का केस दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रविवार सुबह आरोपित दिनेश पुत्र गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गांजा, शराब और सुलेशन का नशा करता है।आरोपित को थाने में बैठाया तो पुलिसवालों को चकमा देकर भाग गया। संतरी ने पीछा कर थाना परिसर से पकड़ लिया। उससे 34 अंगूठियां बरामद हो गई है। 34 अंगूठी एक सफाईकर्मी को देना स्वीकार रहा है।

Exit mobile version