- इंदौर क्राइम समाचार : सोना ठिकाने लगाने के बाद लौट कर आते थे, हीना की मदद से सराफा में चोरी का सोना बिकवाते थे।
- तेजाजीनगर, राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है।
- सभी आरोपित नायता मुंडला क्षेत्र में किराये से रहते है और सलून और रेस्त्रां में काम करते हैं।
- इसी गैंग ने राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है।
इंदौर। सूने मकानों से चोरी करने वाली बिजनौर की गैंग से पुलिस ने 31 लाख रुपये कीमती सोना बरामद कर लिया है। आरोपितों ने दस स्थानों से लाखों रुपये कीमती सोना चुराना स्वीकारा है। तेजाजीनगर, राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक आरोपित मेहबूब हमीद खान निवासी दौलताबाद(बिजनौर), मोहम्मद रियाज, मोहम्मद सलमान और हीना खान है।
मूलत: बिजनौर(यूपी) के रहने वाले सभी आरोपित नायता मुंडला क्षेत्र में किराये से रहते है और सलून और रेस्त्रां में काम करते हैं। आरोपित सूने मकानों में रैकी कर रात में चोरी कर लेते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी करणदीप सिंह के मुताबिक आरोपितों ने तेजाजीनगर में राजकुमार, घनश्यामदास, विजय आदी के मकानों में चोरी की है। इसी गैंग ने राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है।
पुलिस ने आरोपितों से 31 लाख रुपये कीमती सोना बरामद किया है। आरोपितों ने बताया कि चोरी करने के बाद बिजनौर भाग जाते थे। सोना ठिकाने लगाने के बाद लौट कर आते थे। हीना की मदद से सराफा में चोरी का सोना बिकवाते थे।
