जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने अश्लील हरकत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने अश्लील हरकत की है, फिलहाल पूरे मामले पांच साल की बच्ची के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जूनीइंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 5 साल की बच्ची ने अपनी मां को बताया कि जिस ऑटो रिक्शा में बैठकर वह स्कूल जाती है उसे ऑटो रिक्शा के चालक कामेश के द्वारा गंदी हरकत की जाती है बच्ची ने अपनी मां को यह भी बताया कि ऑटो चालक के द्वारा उसे कपड़े खोलकर उसके साथ अश्लील हरकत की जाती है और जब आटो चालक से बच्ची ने यह पूछा की वह कपड़े मेरे क्यों खोल रहे है तो आटो चालक ने बच्ची को कहा तुम्हारे अंदर चीट घुस गई है उसे ही निकाल रहा हु, इस दौरान जब बच्ची को दर्द हुआ तो उसने विरोध किया तो आटो चालक ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी , वहीं ऑटो चालक की हरकत के कारण बच्ची के प्राइवेट पार्ट में काफी दर्द भी हो रहा था इस बात की जानकारी भी बच्ची ने अपनी मां को दी इसके बाद बच्ची की मां ने यह बात अपने पति सहित अन्य लोगों को बताई और पूरे मामले में जूनी इंदौर पुलिस को की, वहीं जूनी इंदौर पुलिस ने पूरे ही मामले में प्रकरण दर्ज कर ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है वहीं परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कामेश अन्य बच्चों को भी स्कूल छोड़ने और ले जाने का काम करता है और सबसे आखिर में वह बच्ची को लेकर घर पहुंचता था संभवत इसी दौरान उसने इस तरह की हर कत को अंजाम दिया

Exit mobile version