डीएनए परीक्षण किए गए, भाई के शुक्राणु का नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में पाए गए नमूने से मिलान हुआ।
MP Rape: मध्य प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में हर कोई जानकर हैरान और परेशान है। कलयुगी परिवार ने एक मासूम बच्ची से न सिर्फ उसका बचपन छीना बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या भी कर दी।
दरअसल, रीवा में 9 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसका मर्डर हो गया। घटना के संबंध में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो जो सामने निकल कर आया उसने सभी को चौंका कर रख दिया। पुलिस का कहना है कि एक 13 वर्ष के भाई ने अपने साथ सो रही नाबालिग बहन के साथ रेप किया। और गुनाह छुपाने के लिए फिर कत्ल भी कर दिया। यह पूरी घटना घर में घटी जहां पिता-माता और अन्य बहनें साथ रहती थी।
इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि मां और दो बड़ी बहनें, जो सब कुछ जानती थीं, आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही थीं। चारों – आरोपी, उसकी मां और दो बड़ी बहनों को हिरासत में लिया गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तीन महीने पहले रीवा के जवा इलाके में हुई थी। आरोपी रात में अपने मोबाइल फोन पर पोर्न देख रहा था। अपनी बहन को अपने बिस्तर के बगल में सोते हुए देखकर वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बच्ची का यौन शोषण किया। जब लड़की ने कहा कि वह पिताजी से शिकायत करेगी, तो उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।
