जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जहां इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी जयदीप नामक युवक जो की लोहा मंडी से माडिकबाग ब्रिज से वह अपने घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से दो बदमाश आए और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर फरियादी प्रदीप ने थाने में शिकायत दर्ज कराई वहीं वरिष्ठ अधिकारी ने एक टीम गठित की और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जयदीप नामक युवक को मूकबीर की सूचना के बताएं स्थान पर पुलिस ने बीजी और आरोपी को घेराबंदी घर गिरफ्तार किया और आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल पुलिस ने जप्त किया है वहीं आरोपी का एक साथी भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों ही आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है

Exit mobile version