इंदौर की जीआरपी पुलिस ने मोबाइल रेडिएशन को चेक करने वाली मशीन को चुराने वाले आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपी पर 20 से अधिक अपराध विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज है वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद सामान अपनी प्रेमिका को दे देता था और इसी के चलते जीआरपी पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया है।
इंदौर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को यूनेस्को टेलीकॉम सर्विस लिमिटेड के टेक्नीशियन रवि तिवारी ने शिकायत करते हुए बताया कि वह भोपाल इंदौर एक्सप्रेस से भोपाल गया और शाम को वापस उसी ट्रेन से लौटा इसके बाद वह इंदौर के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने बैग व सामान के साथ वहीं पर सो गया लेकिन इसी दौरान उसकी आंख लग गई तो उसके पास मौजूद मोबाइल रेडिएशन टेस्टिंग मशीन जिसकी कीमत तकरीबन 17 लाख रुपए के आसपास आकी जाती है वह गायब हो गई इसके बाद फरियादी ने पूरे मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी और जीआरपी पुलिस ने पूरे मामले में रेलवे स्टेशन पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को चेक किया इसी दौरान पुलिस को यह जानकारी लगी की वारदात को अंजाम शेरू उर्फ शेर खान ने दिया है जो की मूल रूप से गुना का रहने वाला है इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में उसकी तलाश की तो इस बात की जानकारी लगी कि आरोपी शेरू उर्फ शेर खान ने फूटी कोठी क्षेत्र में रहने वाली रीना जो की शेरू की प्रेमिका थी इसके बाद पुलिस ने शेरू उर्फ शेर खान को गिरफ्तार कर पूरे मामले में मशीन को जप्त किया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसके पास से एक एक्टिवा और 32 मोबाइल भी पुलिस ने चोरी के जब्त किए हैं फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने तकरीबन लाखों रुपए का समान भी आरोपियों के पास से जप्त किया है वही प्रारंभिक पूछताछ में यह भी बात सामने आई की शेरू जिस भी चोरी की वारदात को अंजाम देता था उसमें जो सामान मिलता था वह अपनी प्रेमिका रीना को लाकर देता तथा और उसे रीना बाजार में खाप देती थी और उससे जो पैसे आते थे वह आपस में बांट लेते थे फिलहाल आने वाले दिनों में पकड़े गए आरोपियों के द्वारा कुछ और चोरी के मामलों का खुलासा किया जा सकता है।
