बाणगंगा थाना क्षेत्र मे युवक की चाकू मारकर हत्या, पड़ोसी के रिक्शा पर चढ़ने की बात पर हुआ था विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में एक युवक की कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी बताया जा रहा है की वाहन पर खडे होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसमें एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल हुआ है। हालांकि पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र के राजाबाग़ कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मामूली विवाद में एक युवक की जान चली गई है,वही बिच बचाव करने आया एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। क्षेत्र में एक लोडिंग वाहन के ऊपर बच्चों के चढ़ने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस विवाद में रितेश नामक युवक ने कोटेश्वर चिरे और कुलदीप नाम के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार कुलदीप के हाथ में गंभीर चोटे आई है वही कोटेश्वर के सीने में चाकू मांरने से अत्यधिक खून बहने से उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है।

बाणगंगा टीआई लोकेश सिंह भदोरिया के अनुसार हत्या के इस मामले मे रितेश सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियो के खिलाफ हत्या एवं अन्य गंभीर धाराओ में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version