जिला बदर बदमाश को चन्दन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार लंबे समय से चल रहा था फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने रासुका के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर कई प्रकरण दर्ज है और इसकी आपराधिक गतिविधि देखते हुए इसे जिला बदर की कार्रवाई से दंडित किया था

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि चंदन नगर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश और भू माफिया जफर खान को कुछ माह से फरार चल रहा था जिसका वारंट जनवरी 24 को जिला मजिस्ट्रेड द्वारा जारी किया था तब से ही चंदन नगर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी जिसका मोबाइल भी पुलिस ने ट्रैक किया था लेकिन इसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी वही पुलिस को सफलता तब मिली जब इसकी लोकेशन गुजरात बड़ौदा की मिली तत्काल ही टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवान की गई और बडौदा गुजरात से आरोपी जफर खान को गिरफ्तार किया जफर खान अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहां रहकर फरारी काट रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था

Exit mobile version