▫️भूमाफिया जफर खान है, थाना चंदन नगर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश, जिसके विरुद्ध अवैध कॉलोनी निर्माण, प्लॉट की अफरा तफरी करने संबंधी लगभग 10 अपराध इंदौर जिले के विभिन्न थानों में हैं पंजीबद्ध ।
▫️भूमाफिया जफर द्वारा खिजरा पार्क नाम की अवैध कालोनी विकसित की गई थी जिस पर प्रशासन द्वारा इसी वर्ष बुलडोजर चला कर अवैध निर्मित 56 मकान ध्वस्त किए गए थे
इंदौर -शहर के थानों में पंजीबद्ध विभिन्न अपराधो में फरार चल रहे एवं रासुका में फरार अपराधियो की पतारसी कर, इनकी गिरफ्तारी के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा 3 माह से रासुका में फरार चल रहे भूमाफिया जफर खान को वड़ोदरा गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना चंदन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाशो की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 श्री ऋषिकेश मीना व अति पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आनंद यादव एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्रीमती नंदनी शर्मा के निर्देशन में पुलिस थाना चंदन नगर थाना प्रभारी श्री इंद्रमणि पटेल व इनकी पुलिस टीम द्वारा थाना चंदन नगर के कुख्यात बदमाश जफर खांन पर रासुका की कार्यवाही की गई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए और शांति व्यवस्था बनाने के लिए श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए एनएसए वारंट दिनांक 17.02.2024 को जारी किया गया था ।
बदमाश को जैसे ही एनएसए वारंट के संबंध में भनक लगी तो वह शकुनत से फरार हो गया और अपना निवास स्थान बदलते रहा। फरार आरोपी पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वडोदरा में एक कॉलोनी में मकान किराए से लेकर निवास कर रहा था और फरारी काट रहा था चंदननगर पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिर से आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और तकनीकी सहायता से आज दिनांक 30 मई 2024 को फातिमा रेसीडेंसी वडोदरा गुजरात से गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी चन्दन नगर निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल ,उनि.सौरभ कुशवाह उनि साबिर मंसूरी,प्रआर अभिषेक सिंह पंवार, आर जोगेश लश्करी , आर.सुनिल सोनी,सायबर आर. आशीष शुक्ला की अहम भूमिका रही ।
