जलती बीड़ी बिस्तर पर रख सोया घर में लगी आग युवक और पालतू श्वान की जिंदा जलने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने के दौरान घर में आग लग गई और इस दौरान जिस कमरे में बैठकर एक युवक सिगरेट पी रहा था वह कमरा पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया, तो वही आग की चपेट में आने के कारण एक युवक और उसी के साथ रहने वाला श्वान भी जलकर खाक हो गया फिलहाल पूरे ही मामले में अल सुबह पुलिस ने मृतक की बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया जिसके कारण परिजन पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

पूरा मामला इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र का है परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में कुलकर्णी के भट्टे में रहने वाले दीपक के घर में अचानक से आग जनी की घटना की जानकारी परदेसी पुरा पुलिस और दमकल विभाग की टीम को लगी वहीं टीम ने मौके पर पहुंचकर आग जनी की घटना पर काबू पाया और वही पुलिस ने जब कमरे में जाकर देखा तो दीपक और उसका श्वान पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया इसके बाद पुलिस ने स्वान और मृतक दीपक की बॉडी को वहीं पर रख दिया तो वहीं पूरे ही मामले में तकरीबन 12 घंटे बीत जाने के बाद परिजनों के माध्यम से ही बॉडी को थाने बुलाया और थाने पर ही पुलिसकर्मियों ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को एमवाय अस्पताल भेजा वही इस दौरान परिजनों का कहना है कि देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन पुलिस ने देर रात जली हुई बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया बल्कि सुबह आने का आश्वासन दिया लेकिन इस दौरान परिजनों ने मृतक दीपक की मौत की जानकारी अपने नजदीकी परिजनों को दे दी जिसके चलते देर रात ही मृतक के कई परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्हें इस दौरान कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा,इसके बाद जैसे तैसे कर परिजन बॉडी को लेकर पहले थाने पहुंचे उसके बाद परदेसी पुरा पुलिस ने थाने पर ही बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान परिजन काफी परेशान होते नजर आए, तो वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर परदेसी पुरा थाने पर मौजूद सब इंस्पेक्टर से बात की तो उनका कहना था कि पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल मृतक की बॉडी को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है वहीं पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक दीपक अत्यधिक शराब का सेवन करता था और देर रात भी उसने अत्यधिक शराब पी और इस दौरान उसने अपने कमरे में सिगरेट जलाई और जलती हुई सिगरेट को जिस जगह पर बैठ कर वह पी रहा था उसे गद्दे पर छोड़ दी जिसके कारण आगजनी की घटना घटित हुई और देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया वहीं इस दौरान उसके साथ एक स्वान भी रहता था चुकी स्वान ने आग जनी की घटना के बाद काफी देर तक चिल्लाया भी लेकिन नजदीक में एक शादी समारोह हो जाने के कारण उसके चिल्लाने की आवाज पड़ोस के लोग नहीं सुन पाए और स्वान के साथ दीपक की भी मौत हो गई।

Exit mobile version