इंदौर के खजराना थाना इलाके की काशी नगर कॉलोनी में नगर निगम के सहायक यंत्री और लाइन मैन के साथ मारपीट और देसी कट्टे से धमकाने का मामला सामने आया है जहां निगम को मिली शिकायत का निराकरण करने गए सहायक यंत्री और लाइन मैन दो भाईयों ने हमला कर दिया और कपड़े तक फाड़ दिए मोबाइल भी छीन लिया और देसी कट्टे से धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद निगम के अधिकारी और कर्मचारी भारी संख्या में खजराना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
दरअसल निगम के झोन 19 में कार्यरत नर्मदा नदी वाटर सप्लाई के सहायक यंत्री सहायक इंजिनियर पंकज दहायत और लाइन मैन किशोर हतागले निगम को कम प्रेशर से पानी मिलने की शिकायत का निराकरण करने काशी नगर गए थे जहां जांच के दौरान वहीं के निवासी रितेश और प्रीतेश करोसिया परिवार के मकान मैंने रही तराई को लेकर महिलाओं से बहस हो गई जिसके बाद रितेश और प्रीतेश निकले और उन्होंने पंकज दहायत और लाइन मेन किशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी और कपड़े फाड़कर मोबाइल भी छीन लिया और मौके से भगा दिया जब लाइन मेन किशोर मोबाइल लेने गया तो उसे देसी कट्टा दिखाते हुए सहायक यंत्री और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद दहायात ने मामले की जानकारी निगम कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद निगम के अधिकारी और नर्मदा प्रोजेक्ट के ईई संजीव श्रीवास्तव भी थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। इस बारे में मारपीट के शिकार पंकज दहायत ने बताया निगम का काम करने के दौरान महिलाओं से बहस हो गई थी इसके बाद रितेश और प्रदेश में हम दोनों पर हमला कर दिया मेरे कपड़े भी फाड़ दिए और मोबाइल छीन लिया। जब मैं मेरा मोबाइल लेने के लिए लाइनमैन किशोर को भेजा तो उसे भी कट्टा अड़ा कर हम दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
वही इस मामले में पीड़ित पक्ष की महिलाओं का कहना है कि निगम का अधिकारी हमारे निर्माणधीन मकान में पानी की सप्लाई चेक करने के नाम से घुसे और बेवजह पानी बहाने का आरोप लगाया, जब हमने उन्हें बताया कि हम यह पानी पड़ोसी के बोरिंग से उनकी सहमति से ले रहे हैं तो इस बात पर वह गुस्सा हो गए और गालियां देना शुरू कर दी इसके बाद हम दोनों के पतियों ने आकर उन्हें समझाया लेकिन इसके बाद भी उन्होंने गाली गलौज जारी रखी इसी बात को लेकर विवाद हो गया, कट्टा लेकर धमकाने की बात सरासर झूठी है।
वहीं थाना प्रभारी सूजीत श्रीवास्तव ने बताया कि काशी नगर में विवाद होने के बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया था इसके बाद निगम के अधिकारियों को थाने बुलाया गया जिनकी शिकायत के आधार पर रितेश और रितेश की तलाश की जा रही है
