जन्‍मदिन पार्टी के बाद विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्‍या, युवती को लेकर हुई कहासुनी, आरोपी हिरासत में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में विवाद के बाद युवक की हत्‍या पुलिस के अनुसार आरोपित को हिरासत में ले लिया है मृतक और आरोपी के बीच किसी युवती को लेकर कहासुनी हुई थी
इंदौर छत्रीपुरा थाना अंतर्गत शनिवार रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है साथ बैठकर पी शराब पुलिस के अनुसार दिन में तो दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे रात को पुन विवाद हुआ और आरोपित ने युवक के गले के पास चाकू मार दिया देर रात उसकी मौत हो गई आरोपी और मृतक आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं उनमें एक युवती को लेकर कहासुनी हो गई थी।
अर्जुनपुरा मल्टी में हुई घटना एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक घटना लालबाग के सामने स्थित अर्जुनपुरा मल्टी की है। 19 वर्षीय शिवा को आरोपित कुणाल उर्फ कान्हा ने चाकू मारा था शिवा को गंभीर अवस्था में स्वजन अस्पताल लेकर गए खून ज्यादा बहने से देर रात शिवा को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही कान्हा को हिरासत में ले लिया उसने पूछताछ में बताया कि रात को दोनों दोस्त रोहित के जन्मदिन की पार्टी मनाने भूरी टेकरी कनाडि‍या रोड गए थे
युवती को लेकर हुआ विवाद
दोपहर को सभी ने शराब पी और घर लौट आए रात को मल्टी में एक युवती को लेकर कहासुनी हो गई कान्हा ने शिवा के गले पर चाकू मार दिया स्वजन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई शिवा ढोलक बजाने का काम करता था वह माता-पिता का इकलौता बेटा था पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस के मुताबिक आरोपित कान्हा भी ढोलक बजाता है पुलिस घटना स्थल और पार्टी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है शिवा की मां की तरफ से जानलेवा हमला का केस दर्ज हुआ था अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी

Exit mobile version