छेड़छाड़ करने वाले शाहरुख पर एफआईआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने विवाहिता महिला की शिकायत पर उसके परिचित शाहरुख शाह पर एफआइआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला कपड़े के शोरूम में नौकरी करती है। आरोपित शाहरुख शाह दो महीने से उसका पीछा करता था। छह नवंबर को आरोपित ने रोका और बात करने का दबाव बनाने लगा। उसने रास्ते में ही महिला का हाथ पकड़ लिया। मंगलवार को महिला ने थाने में शिकायत कर शाहरुख शाह के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

TAGGED:
Exit mobile version