छात्र से फोन लूटा, बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में तीन इमली ब्रिज पर बाइक सवार बदमाश ने छात्र का फोन लूट लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित अल्फेज शेख निवासी आजाद नगर को पकड़ लिया। फरियादी लक्ष्य जिमसिंह गनेरा निवासी शांति नगर खंडवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लक्ष्य अभिनव नगर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। फोन पर बात करते समय बदमाश ने फोन छीना था।

Exit mobile version