- नशे के अवैध कारोबार को लेकर गुंडों के दो दलों में झगड़ा चल रहा है। कई बार एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं।
इंदौर। जेल से छूटे गुंडे ने प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर दिया। आरोपित ने चाकू मारा, गोली चलाई और फरार हो गया। आरोपित एक महीने पूर्व ही जेल से छूटा है। पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक और बाउंड ओवर की कार्रवाई भी थी। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पुरानी रंजिश है। गैंगवार में कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं।
द्वारकापुरी थाना पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है। नशे के अवैध कारोबार को लेकर गुंडे महेश टोपी और शुभम नेपाली में झगड़ा चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं। महेश की पत्नी सीमा भी जानलेवा हमले के आरोप में जेल जा चुकी है। शुभम एक महीने पूर्व जमानत पर छूटा है। सोमवार रात वह साथी राहुल मराठा, संजय, टिकट के साथ महेश टोपी के घर पहुंचा और हमला कर दिया। टोपी तो नहीं मिला लेकिन उसके रिश्तेदार सुनील चौहान को चाकू मार दिए। पुलिस ने आरोपितों पर जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज किया है
