छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, लोगों ने की पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


छात्रा आरोपित की कोचिंग क्लास में पढ़ने जाती थी। इस दौरान शिक्षक ने उससे संबंध बना लिए थे।
इंदौर। रहवासियों ने कोचिंग क्लास के शिक्षक को छात्रा को ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में पकड़ा। उसकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खजराना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
मूलत: नरसिंहपुर निवासी आकाश उपाध्याय बंगाली चौराहा स्थित फार एवर कोचिंग क्लास का शिक्षक है। छात्रा कोचिंग क्लास में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इस दौरान आरोपित ने दोस्ती की और शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। घबराहट में छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया था। शनिवार को वह छात्रा के घर पहुंचा और धमकाने लगा। छात्रा के भाई ने दोस्त ऋतिक व भाजपा नेता राजा कोठारी को घटना बताई। तीनों ने आरोपित की पिटाई की और खजराना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version