इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने आए छात्र और छात्राओं को बदमाशों द्वारा चाकू मारे गए हैं पूरे मामले में बड़ी संख्या में छात्र और स्कूल प्रबंधन के थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है
दरअसल देर रात पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा एक बड़ी कांबिंग गेस्ट चलाई गई थी जिसमें कई गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी वहीं रात्रि 10:00 बजे से सुबह 5:00 तक चले इस कांबिंग गस्त के बाद बदमाशों में जो खौफ होना चाहिए वह नहीं दिखा इसके बाद बदमाशों ने अपना आतंक छात्र और छात्राओं पर चाकू बाजी कर क्षेत्र में फिर से दहशत फैला दी है घटना छतरीपुरा क्षेत्र में स्थित आरके डागा स्कूल परसरामपुरिया और त्रिलोचन हाई सेकेंडरी स्कूल में बदमाशों द्वारा सीरियल चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया है जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चे परीक्षा खत्म होने के बाद अपने सर को स्कूल पेपर दिखाने जा रहे थे इस दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से आए बदमाशों ने रहा चलते छात्र और छात्राओं पर चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया बदमाशों द्वारा तीन स्कूल के छात्र और छात्राओं पर हमला किया है वही स्कूल प्रबंधन के मुताबिक बदमाशों द्वारा नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया है प्रत्यक्ष दर्शी छात्र ने बताया कि तीन अलग-अलग वाहनों से बदमाश आए थे और चाकू की नोक पर सबको धमका रहे थे बदमाशों द्वारा उनके साथियों के हाथ में भी धारदार हथियार थे वहीं कुछ छात्र-छात्राओं को बदमाशों द्वारा चाकू भी मारे गए हैं हालांकि इस पूरा घटनाक्रम में कोई छात्र गंभीर रूप से घायल नहीं है फिर भी इन बदमाशों द्वारा पुलिस की कांबिंग गश्त की पोल खोलकर रख दी है
