मध्य प्रदेश में वीडियो कॉल के माध्यम से सेक्स ट्राशर्न के मामले लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत एक बुजुर्ग द्वारा परिवार के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया क्राइम ब्रांच की साइबर की टीम नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है….।
दरअसल इंदौर में रहने वाले एक बुजुर्ग को पिछले दिनों वीडियो कॉल के माध्यम से एक कॉल आया था जिसे बुजुर्ग ने वीडियो कॉल उठाया तो सामने एक युवती द्वारा बुजुर्ग से बातचीत करते ही स्वयं के कपड़े उतारना शुरू कर दिए इसके बाद बुजुर्ग जब तक कुछ समझ पाए तब तक स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से बुजुर्ग का वीडियो बना लिया गया था और इस आधार पर बुजुर्ग से सेक्स टॉर्जन के नाम पर ब्लैकमेल किया जाने लगा बुजुर्ग ने बदनामी के दर से परिवार को भी बात नही बताई और लगातार बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया जाने लगा पूरे मामले में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि पहले तो बुजुर्ग को ब्लैकमेलिंग के लिए कॉल आया जिस पर से वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी और ₹30000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए लेकिन उसके बाद अननोन नंबर से अज्ञात युवक का फोन आया और कहा कि मैं डीएसपी बोल रहा हूं आपकी शिकायत आई है यदि आप बचाना चाहते हैं तो और रुपए भेजिए इस कारण से बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब होने लगा जब परिवार को पता चला तो बुजुर्ग से बातचीत की गई तो बुजुर्ग ने पूरी बात बताई और उसके बाद क्राइम ब्रांच साइबर में पहुंचकर पूरे मामले में शिकायत की गई है अब पुलिस ने जो नंबरों से फोन आए थे और जिस वीडियो कॉल आया था उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई दफा इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जिसके कारण कई जान भी जा चुकी हैं
