चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी पर एसिड डालकर जिंदा जला दिया आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में एक महिला को उसके पति ने एसिड डालकर जिंदा जला दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि पति उसकी चरित्र पर शंका करता था।


पुलिस के अनुसार, घायल महिला का नाम माया है, जो मयूर नगर, मूसाखेड़ी की निवासी है। बीती रात उसे गंभीर हालत में बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया। माया ने पुलिस को बताया कि उसके पति घनश्याम शिंदे ने उस पर एसिड डाला। घनश्याम अक्सर चरित्र शंका को लेकर माया से विवाद करता था और मारपीट करता था। बीती रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद घनश्याम ने घर में रखा एसिड निकालकर माया पर उंडेल दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version