चंदन नगर पुलिस ने एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके देवर और दो ननदों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है देवर कई दिनों से भाभी पर बुरी नजर रख रहा था
घटना केशव नगर की है। यहां रहने वाली एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके देवर और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति का कुछ समय पहले मर्डर हो गया है, तभी से देवर उस पर बुरी नजर रख रहा था। वह उसे साथ में रहने का दबाव बना रहा है। कल भी वह पीड़िता के घर में घुस गया और गलत हरकत करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी की बहनों ने भाई का सपोर्ट करते हुए विधवा भाभी के साथ मारपीट कर डाली। चन्दन नगर पुलिस पूरे मामले कि जांच कर रही है
