चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने नाबालिक के साथ की जमकर मारपीट आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक नाबालिक का रास्ता रोककर उससे विवाद किया इसके बाद बदमाशों द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई वही घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया पूरे मामले में पुलिस ने बदमाशों के मारपीट तथा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक घटना ग्रीन पार्क कॉलोनी की है जहां एक 15 वर्षीय नाबालिक बिलाल हुसैन अपने घर की ओर जा रहा था इस दौरान क्षेत्र के ही रहने वाले बदमाश अख्तर नज्जू अरमान और रेहान ने उसका रास्ता रोका और पुराने विवाद में राजी नाम की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की इस दौरान बदमाशों ने डंडे से उसके सर पर प्रहार कर दिया जिसमें उसे गंभीर चोट लगने से वहां नीचे गिर पड़ा इस दौरान बदमाशों ने उसे एक्टिवा पर बिठाकर एक सुनसान इलाके में फेंक कर भाग गए पूरा मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है

Exit mobile version