इंदौर का आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता ने अपने ही होने वाले पति के खिलाफ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की है, जिसमे पीड़िता की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, यह पूरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पर रहने वाली एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी खजराना में रहने वाली शाहरुख नामक व्यक्ति से तय हुई है, जिसके कारण उसका आरोपी से मिलना जुलना था, इस दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो निकाल लिए, जिसके माध्यम से उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, वही पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
