इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को पहले एक्टिवा सहित गिराया उसके बाद बदमाश उनकी चेन लूट कर फरार हो गए घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है
चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल के मुताबिक 72 वर्षीय गिरजा झवर नामक महिला अपनीएक्टिवा पर सवार होकर अपने घर से गुमास्ता नगर की ओर जा रही थी इस दौरान वेंकटेश मंदिर के पास वाली गली में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पहला संतुलन बिगड़ जिसके बाद महिला अपनी एक्टिवा सहित गिर पड़ी इसी दौरान एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतर कर आया और उनके गले में पहनी सोने की चेन लूट कर फरार हो गया फिलहाल दोनों ही संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है
