मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद चली गोली एक युवक हुआ घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची जहां एक दूसरे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है लेकिन जब फरियादी रिपोर्ट करवा कर थाने से निकाला उसके बाद युवक पर गोली चला दी जिसमें वह घायल हुआ है

डीसीपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक घटना देर रात में घटित हुई है जहां मामूली बात को लेकर हेमंत पिता रणजीत सिंह बेस और भूरा केवट के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो दोनों पक्षों को लेकर पुलिस थाने पहुंची थी जहां दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत किया वहीं जांच में यह बात भी सामने आई कि दोनों ही पक्ष अपराधिक प्रवृत्ति के हैं वही थाने से निकलने के बाद हेमंत बेस पर बोरा केवट ने गोली चला दी थी जिसमें वह घायल हुआ है फिलहाल पुलिस ने एक अलग से रिपोर्ट भूरा केवट के खिलाफ की है जांच में यह भी बात सामने आई है कि दोनों पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं और जेल से कुछ दिनों पूर्व ही छूट हैं फिलहाल जेल रिकॉर्ड और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है।

Exit mobile version