इंदौर शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति ने प्राण घातक हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी कई सालों से अलग रहते थे वही पति उसे अपने साथ में ले जाने के लिए उसे लेने आया था इस दौरान यह घटना घटित हुई है।
एडीसीपी जोन 4 के अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का नाम परवीन पति भैरू खान निवासी जवाहर टेकरी बजरंग बली मंदिर के पास रहने वाली है। पुलिस के अनुसार भेरू खान अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया इसी बात से गुस्से में आकर प्राण घातक हमला कर दिया।
घटना के समय प्रत्येक दर्शियो और पीड़िता के परिवार ने उपचार के लिए परवीन को अस्पताल भर्ती में कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 एवं अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
