चंदन नगर क्षेत्र में एक आटो चालक से किराए के विवाद के बाद आटो में बैठी सवारी ने मारपीट का आरोप है की आटो चालक को कोई नशीला इंजेक्शन लगाया गया है । मामले में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश में जुटी है ।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदापंथ क्षेत्र का है । आटो चालक जयराम ने राजवाड़ा क्षेत्र से दो सवारी नावदापंथ के लिए बेठाई थी । वहा जाने के दौरान इनका किराए को लेकर कोई विवाद हुआ । इसी दौरान आटो सवार दो युवकों ने कोई नशीली दवाई का इंजेक्शन आटो चालक जयराम को लगा दिया । जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
– मामले में आटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
