चंदन नगर क्षेत्र में एक तेजगति कार चालक ने एक के बाद एक कई लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया । गुस्साई भीड़ ने कार सवार युवकों की जमकर पिटाई कर कार में तोड़कर की है । कार सवार युवक शराब के नशे में धुत्त थे जिन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।
घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है । यह तेजगति कार चालक कार की गति को कंट्रोल नही कर पाया और एक के बाद एक कई लोगो को टक्कर मार दी । हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है । गुस्साई भीड़ ने कार सवार युवक हर्ष और उसके साथी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया है । दोनो शराब के नशे में धुत्त थे ।
मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है
