इंदौर में सरकारी अधिकारियों पर होली का खुमार छाया रहा इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला सभी अधिकारी होली की मस्ती में डूबे नजर आए दरसल कलेक्टर आशीष सिंह ने अपने बंगले पर परंपरागत होली का आयोजन किया था जिसमे तमाम प्रशासनिक अधिकारी पहुँचे ओर जमकर होली खेली कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी को रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी वही होली की मस्ती में मस्त तमाम अधिकारी ढोल की थाप पर खूब नाचे कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर खेली गई होली की शुरुआत में खूब रंग गुलाल उड़े लेकिन जब थोड़े से रंग से मन नहीं भरा तो एक-दूसरे पर रंग के साथ पानी की बाल्टियां भी उड़ेली जाने लगी इस दौरान कलैक्टर आशीष सिंह ने जमकर होली खेली ओर सभी अधिकारियों पर खूब रंग गुलाल उड़ाया होली के इस त्यौहार में सभी अफसर रंगों में सराबोर दिखाई दिए
