घर से स्कूल के लिए निकले दो बच्चे लापता:पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


गांधीनगर इलाके की एक कॉलोनी के दो बच्चे शुक्रवार सुबह से लापता हैं। दोनों स्कूल जाने का कह कर निकले थे, फिर नहीं लौटे। पुलिस और परिजन दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार समर्थ सिटी में रहने वाले दो बच्चे नितिन चौकसे और राज सोनवने शुक्रवार सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने का कहकर निकले थे। दोनों बच्चे स्कूल भी नहीं गए, स्कूल से लौटने का समय निकलने के बाद भी जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल पहुंच कर जानकारी ली तो पता लगा कि दोनों स्कूल ही नहीं आए थे। इसके बाद परिवार वाले घबरा गए। सोशल मीडिया पर दोनों बच्चों के फोटो के साथ उन्हें तलाशने की गुहार की जा रही है। इधर गांधीनगर पुलिस थाने में भी दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version