नशे में एसिड को शराब समझकर पी गया युवक, मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, फूड प्रोडक्ट कंपनी में सेल्समैन था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


द्वारकापुरी इलाके में एक युवक की एसिड पीने से मौत हो गई। वह शराब पीकर घर आया था। बाथरुम में रखी एसिड की बोतल को भी उसने शराब की बोतल समझा और गटक गया। तबीयत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक का नाम सुभाष पिता सुनील निवासी ऋषि विहार कॉलोनी है। उसके भाई आकाश के अनुसार वह फूड प्रोडक्ट की मार्केटिंग का काम करता था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह अक्सर नशा करके घर आता था।
शुक्रवार को भी शराब पीकर आया। बाथरुम में गया। वहां पर एसिड की बोतल रखी थी। सुभाष को लगा कि शराब की बोतल है तो वह एसिड गटक गया। थोड़ी देर में उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Exit mobile version