घर में खून से लथपथ मिला इलेक्ट्रिशियन:अस्पताल में दम तोड़ा, घर में मारपीट हुई थी मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अस्पताल में तोड़ा दम, घर में हुई थी मारपीट, हत्या को लेकर जांच शुरू
इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में एक इलेक्ट्रिशियन खून से लथपथ मिला है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 3 बजे बेटी और परिवार के लोग एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस के मुताबिक मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है। जबकि परिवार के लोग उसे खुद घायल होने की बात कह रहे हैं।
राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक कमल पुत्र धानसिंह निवासी कुंदन नगर को उसके परिवार के लोग रात 3 बजे के लगभग एमवाय लेकर आए थे। कमल के दामाद राहुल ने बताया कि वह घर में ही खून से लथपथ मिले थे। बताया जाता है कि कमल का घर में विवाद हुआ था। इसके बाद उसके साथ मारपीट हुई थी। रविवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Exit mobile version