घर में काम करने के बहाने घुस चोरी करने वाले बदमाशों को जूनी इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जूनी इंदौर पुलिस ने ऐसे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो घर में काम करने के बहाने घुसते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

दरअसल जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला फरियादीया द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने घर में रखा टीवी शोकेस को सुधारने के लिए मिस्त्री लकी सुराने और धीरज को बुलवाया था दोनों कारीगर काम करके चले गए थे जब उन्होंने रात में अपनी अलमारी को खोलकर देखा तो उसमें सोने के गहने नहीं थे जिसकी शंका दोनों कारीगर पर जताई गई थी पूरे मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था वहीं चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने टीम गठित की और कारीगर लकी पिता भवरलाल सुराने 28 वर्ष निवासी नागिन नगर और धीरज पिता कमल निवासी वर्धमान नगर नगिन नगर को पकड़ा जब इनसे पूछताछ की तो इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपियों से कर जोड़ सोने के टॉप्स 6 जोड़ अंगूठी एक सोने का पेंडल और कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है वहीं अन्य घटनाओं के बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है

Exit mobile version