इंदौर में सैलून कर्मचारी के सीने में मारा चाकू भाई और रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था घर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक युवक ने सैलून का काम करने वाले तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक तो बच गए। लेकिन एक के सीने में चाकू जा लगा। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना विजय नगर इलाके की गुरूवार रात की है। पीड़ित हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सोनू सेन जगजीवन राम नगर में रहता है। वह बापट चौराहे पर अपने भाई के साथ काम करता है। गुरूवार रात 11 बजे अपने रिश्तेदार शिवम के साथ सैलून से घर जा रहा था। सोनू बाइक पर पीछे बैठे-बैठे मोबाइल पर बात कर रहा था। सयाजी होटल के पास साहिल पुत्र अयाज अंसारी निवासी अशरफी नगर ने अपनी बाइक अचानक से सोनू की बाइक के सामने लाकर खड़ी कर दी सोनू ने आवाज देकर बाइक हटवाई तो साहिल ने विवाद कर दिया। इसके बाद साहिल ने सोनू को मुक्का मारा। सोनू नीचे गिरा तो उसका भाई अंतिम बचाव करने लगा। तभी साहिल ने चाकू निकाला और अंतिम के सीने पर मार दिया। आरोपी ने दूसरा वार सोनू और शिवम पर फिर से किया। लेकिन वह बच गए। साहिल अंसारी यहां से बाइक लेकर भागने लगा। लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। अंतिम को रात में मेडिकल के लिए एमवाय भेजा गया।

Exit mobile version