इंदौर | तेजाजी नगर इलाके में अपने चाचा के नए मकान की ओपनिंग के दौरान रविवार रात 10.30 बजे दूसरी मंजिल से युवक का पैर फिसल गया। वह संभल नहीं सका और नीचे आ गिरा। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम राजेश प्रजापत (30) निवासी जीत नगर है। बायपास पर रिषभ कॉलोनी में राजेश के चाचा के मकान की ओपनिंग थी। राजेश रिश्तेदारों के साथ दूसरी मंजिल पर खड़ा बतिया रहा था। तभी गुटखा थूकने के दौरान उसका पैर फिसला और वह नीचे आ गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
