गार्ड को चाकू मारकर लूटने का प्रयास बाणगंगा पुलिस ने देर रात दो नाबालिको को पकड़ा,पूछताछ जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में देर रात एक गार्ड से लूट का प्रयास किया गया। दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर रूपये ओर मोबाइल मांगे। जब गार्ड ने देने से इंकार किया तो आरोपी ने पैर में चाकू मार दिया। गार्ड को उपचार के लिये अरविदो भेजा गया। इधर पुलिस ने मामले में देर रात ही दो नाबालिको को पकड़ लिया है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना पोलोग्राउड की है। यहां 50 साल के गार्ड के पास दो बदमाश पहुंचे। इस दौरान एक बदमाश ने चाकू निकालकर गार्ड से रूपये ओर मोबाइल मांगा। जिसमें गार्ड ने देने से इंकार किया तो आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। गार्ड के शाेर मचाने पर बदमाश मौके से भाग गए। रात में गार्ड गंभीर हालत में थाने पहुंचा। इसके बाद उसे अस्पताल मेडीकल पर भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिको को हिरासत में लिया है। इसके से एक को गार्ड ने रात में पहचान लिया। पुलिस दोनो नाबालिको से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version